Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh

बिहार: बावन बूटी को जीआई टैग मिलना नालंदा की पहचान और बुनकरों की मेहनत का सम्मान है- मंत्री श्रवण कुमार

Bihar, Nalanda | Jun 15, 2026
बिहारशरीफ के बासवंन बिगहा में बावन बूटी कलाकृतियों के निर्माण कार्य में लगे बुनकरों से मिलने सोमवार की सुबह 8 बजे जदयू विधायक दल के नेता बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार पहुचे।उन्होंने कहा कि यह जी आई टैग नालंदा की पहचान और बुनकरों की मेहनत का सम्मान है। अब नालंदा की बावन बूटी साड़ी द

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
......................
आज दिनांक- 10 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह,  जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनु० जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला बैठक का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं विकास मित्र आदि को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कराये जाने वाले सर्वेक्षण, आधारभूत आकंड़ों के संग्रहण तथा विभाग द्वारा विकसित मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाईन डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण किया गया। 

जिला कल्याण पदाधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार ने बताया कि नालन्दा जिले के परवलपुर प्रखंड को छोड़कर शेष 19 प्रखंडों की 77 ग्राम पंचायतों के 102 ग्रामों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। 

योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र विकास कर उन्हें सभी आधारभूत सुविधाओं से सुशज्जित करना है। इसके लिए 10 डोमेन के अंतर्गत 50 मोनीट्रेवल, इंडीकेर्टस निर्धारित किये गये हैं, जिनमें पेयजल, शौचालय, सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों में शौचालय का निर्माण, नालियों का निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रभावशाली निष्कासन एवं बालक एवं बालिकाओं का विद्यालयों में नामांकन एवं उनके शिक्षा स्तरों का आकलन, स्वास्थ्य और पोषण, आपातकालीन एंबुलेंस सुविधा, सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पोषण, ग्रामीण सड़कें और आवास, आंतरिक सड़कों पर पी०सी०सी०, ब्रिक टॉप, पक्की टाइलें लगाना, हर किस्म के मौसम के अनुकूल सड़कों का निर्माण, विद्युत और बिजली कनेक्सन एल०ई०डी० बल्ब गैस कनेक्सन, सोलर लाईट, स्ट्रीट लाईट, कृषि पद्धतियाँ, सॉयल हेल्थ कार्ड व जल संग्रहन क्षेत्र प्रबंधन आदि कार्य किया जाना है।

 जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रति चयनित गांव के सर्वांगीण विकास हेतु अंतर पाटन घटक के अंतर्गत 20 लाख से 01 करोड़ की राशि दी जायेगी। केन्द्र सरकार द्वारा चयनित नये ग्रामों के लिए 21 लाख रूपये प्रति ग्राम की दर से धनराशि दी जायेगी। जिसमें से 20 लाख रूपये की राशि अंतर पाटन के कार्यकलापों के लिए खर्च की जायेगी, तथा शेष 01 लाख रूपये की राशि प्रशासनिक एवं अन्य खर्चों अर्थात् तकनीकि सहायता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, जागरूकता सृजन, प्रचार आदि के लिए केन्द्र, राज्य, जिला एवं ग्राम स्तर पर 1:1:1:2 के अनुपात में वितरित की जायेगी। 
जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा आगे बताया गया कि प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत 40 प्रतिशत से अधिक अनु० जाति की आबादी व 500 अनु० जाति की आबादी वाले गांवों का चयन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि योजना के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में योजना मूल्यांकन - सह अभिसरण समिति तथा ग्राम स्तर पर संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा चुका है। सभी चयनित गांवों में सर्वेक्षण दल का भी गठन किया गया है। 

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाधिकारी महोदया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करें, तथा समेकित प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध करायें, ताकि आगे की कार्रवाई ससमय सुनिश्चित की जा सके। 

इस अवसर पर कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग), जिला योजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ-साथ 19 प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित ग्रामों के सर्वेक्षण दल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
SC&ST Welfare Dept. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ...................... आज दिनांक- 10 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनु० जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलास्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला बैठक का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं विकास मित्र आदि को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कराये जाने वाले सर्वेक्षण, आधारभूत आकंड़ों के संग्रहण तथा विभाग द्वारा विकसित मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाईन डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार ने बताया कि नालन्दा जिले के परवलपुर प्रखंड को छोड़कर शेष 19 प्रखंडों की 77 ग्राम पंचायतों के 102 ग्रामों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र विकास कर उन्हें सभी आधारभूत सुविधाओं से सुशज्जित करना है। इसके लिए 10 डोमेन के अंतर्गत 50 मोनीट्रेवल, इंडीकेर्टस निर्धारित किये गये हैं, जिनमें पेयजल, शौचालय, सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों में शौचालय का निर्माण, नालियों का निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रभावशाली निष्कासन एवं बालक एवं बालिकाओं का विद्यालयों में नामांकन एवं उनके शिक्षा स्तरों का आकलन, स्वास्थ्य और पोषण, आपातकालीन एंबुलेंस सुविधा, सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पोषण, ग्रामीण सड़कें और आवास, आंतरिक सड़कों पर पी०सी०सी०, ब्रिक टॉप, पक्की टाइलें लगाना, हर किस्म के मौसम के अनुकूल सड़कों का निर्माण, विद्युत और बिजली कनेक्सन एल०ई०डी० बल्ब गैस कनेक्सन, सोलर लाईट, स्ट्रीट लाईट, कृषि पद्धतियाँ, सॉयल हेल्थ कार्ड व जल संग्रहन क्षेत्र प्रबंधन आदि कार्य किया जाना है। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रति चयनित गांव के सर्वांगीण विकास हेतु अंतर पाटन घटक के अंतर्गत 20 लाख से 01 करोड़ की राशि दी जायेगी। केन्द्र सरकार द्वारा चयनित नये ग्रामों के लिए 21 लाख रूपये प्रति ग्राम की दर से धनराशि दी जायेगी। जिसमें से 20 लाख रूपये की राशि अंतर पाटन के कार्यकलापों के लिए खर्च की जायेगी, तथा शेष 01 लाख रूपये की राशि प्रशासनिक एवं अन्य खर्चों अर्थात् तकनीकि सहायता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, जागरूकता सृजन, प्रचार आदि के लिए केन्द्र, राज्य, जिला एवं ग्राम स्तर पर 1:1:1:2 के अनुपात में वितरित की जायेगी। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा आगे बताया गया कि प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत 40 प्रतिशत से अधिक अनु० जाति की आबादी व 500 अनु० जाति की आबादी वाले गांवों का चयन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि योजना के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में योजना मूल्यांकन - सह अभिसरण समिति तथा ग्राम स्तर पर संबंधित पंचायतों के मुखिया की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जा चुका है। सभी चयनित गांवों में सर्वेक्षण दल का भी गठन किया गया है। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाधिकारी महोदया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करें, तथा समेकित प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध करायें, ताकि आगे की कार्रवाई ससमय सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग), जिला योजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ-साथ 19 प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित ग्रामों के सर्वेक्षण दल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
 नालंदा
__________
 आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री , बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यू एन आई सी सभागार, बिहारशरीफ नालंदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत संचालित सभी छः पेंशन योजनाओं में पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि माह जून, 2025 से 400/- रू0 से बढ़ाकर 1100/- रू० किया गया है,पेंशन की बढ़ी हुई राशि एवं बकाया राशि माह जून, 2026 का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित की गई।

 यह पहल वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का प्रतीक है।।

इस अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रम में पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा  माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा होनेवाले राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी०वी०/ लैपटॉप/मोबाईल के माध्यम से जुड़कर देखा एवं सुना गया ।

प्रिय सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों,
बिहार सरकार की नीति "न्याय के साथ विकास" पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है। हमारी यह प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

राज्य सरकार आपके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम जानते हैं कि आपको सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य भी है। इसी क्रम में यह जानकारी साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून, 2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और आज राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। 

मैं इस अवसर पर सभी पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि पेंशन योजना की राशि बढ़ाने के निर्णय से आप सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।

नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत 73,568 पेंशनधारियों के बीच 16,18,49,600 रुपए अंतरित किए गए।

2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 1,97,963 पेंशनधारियों के बीच 22,70,62,000 रुपए अंतरित किए गए।

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 11,457 लाभार्थियों के बीच 2,52,05,400 रुपए अंतरित गए।

4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 33,509 लाभार्थियों के बीच 3,73,04,500 रुपए अंतरित किए गए।

5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना अंतर्गत 4,012 लाभार्थियों के बीच 88,26,400 अंतरित किए गए।

6. बिहार नि :शक्ता पेंशन योजना अंतर्गत 26,540 लाभार्थियों के बीच 2,97,28, 300 रूपए अंतरित किए जाएंगे ।

इस प्रकार जिले भर में कुल 3,47,049 विभिन्न पेंशनधारियों के बीच 48,99,76,200 रुपए अंतरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,डीपीओ आईसीडीएस, संबंधित पदाधिकारी गण एवं महिला /पुरुष पेंशनधारी आदि उपस्थित थे ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Vijay Kumar Choudhary
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. 
Dr. Shweta Gupta 
 Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
#SamajikSurakshaPension
#SocialSecurityPension
#BiharGovernment 
#DirectBenefitTransfer
#DoSWBiha

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा __________ आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री , बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यू एन आई सी सभागार, बिहारशरीफ नालंदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत संचालित सभी छः पेंशन योजनाओं में पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि माह जून, 2025 से 400/- रू0 से बढ़ाकर 1100/- रू० किया गया है,पेंशन की बढ़ी हुई राशि एवं बकाया राशि माह जून, 2026 का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित की गई। यह पहल वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का प्रतीक है।। इस अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रम में पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा होनेवाले राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी०वी०/ लैपटॉप/मोबाईल के माध्यम से जुड़कर देखा एवं सुना गया । प्रिय सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों, बिहार सरकार की नीति "न्याय के साथ विकास" पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है। हमारी यह प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले। राज्य सरकार आपके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम जानते हैं कि आपको सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबका नैतिक कर्तव्य भी है। इसी क्रम में यह जानकारी साझा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून, 2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और आज राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है। मैं इस अवसर पर सभी पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि पेंशन योजना की राशि बढ़ाने के निर्णय से आप सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:- 1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत 73,568 पेंशनधारियों के बीच 16,18,49,600 रुपए अंतरित किए गए। 2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 1,97,963 पेंशनधारियों के बीच 22,70,62,000 रुपए अंतरित किए गए। 3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 11,457 लाभार्थियों के बीच 2,52,05,400 रुपए अंतरित गए। 4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 33,509 लाभार्थियों के बीच 3,73,04,500 रुपए अंतरित किए गए। 5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना अंतर्गत 4,012 लाभार्थियों के बीच 88,26,400 अंतरित किए गए। 6. बिहार नि :शक्ता पेंशन योजना अंतर्गत 26,540 लाभार्थियों के बीच 2,97,28, 300 रूपए अंतरित किए जाएंगे । इस प्रकार जिले भर में कुल 3,47,049 विभिन्न पेंशनधारियों के बीच 48,99,76,200 रुपए अंतरित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,डीपीओ आईसीडीएस, संबंधित पदाधिकारी गण एवं महिला /पुरुष पेंशनधारी आदि उपस्थित थे । Samrat Choudhary CMO Bihar Vijay Kumar Choudhary Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt. Dr. Shweta Gupta Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #SamajikSurakshaPension #SocialSecurityPension #BiharGovernment #DirectBenefitTransfer #DoSWBiha

Nalanda, Bihar | Jul 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
.....................

आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को "सबका सम्मान–जीवन आसान" के अंतर्गत "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम के तहत श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के पूर्वक  समस्या का निष्पादन किया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन में लगे मूंग फसल को जबरन जोतवाकर कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीन की रजिस्ट्री हेतु राशि प्राप्त करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि बलपूर्वक खेत को कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया नगर परिषद राजगीर अंतर्गत अवस्थित नोनही पईन को अतिक्रमण कर सड़क निर्माण करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे का मामला सुलभ नहीं होने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया गांव के कुछ दबंग लोग जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि अमीन से मापी गलत ढंग से करवा कर मेरे खतियानी जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता,  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के  पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ..................... आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को "सबका सम्मान–जीवन आसान" के अंतर्गत "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम के तहत श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के पूर्वक समस्या का निष्पादन किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन में लगे मूंग फसल को जबरन जोतवाकर कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीन की रजिस्ट्री हेतु राशि प्राप्त करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि बलपूर्वक खेत को कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया नगर परिषद राजगीर अंतर्गत अवस्थित नोनही पईन को अतिक्रमण कर सड़क निर्माण करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे का मामला सुलभ नहीं होने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया गांव के कुछ दबंग लोग जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि अमीन से मापी गलत ढंग से करवा कर मेरे खतियानी जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam Public Health Engineering Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India

Nalanda, Bihar | Jul 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
---------------- 
राजगीर के प्राकृतिक जलस्रोतों के सूखने पर जिला अधिकारी सख्त; उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच, अवैध  बोरिंग पर तत्काल रोक।

ब्रह्मकुंड परिसर विकास कार्य के दौरान मिली ऐतिहासिक पुरावशेष (Artifact); तथ्यों की जांच के लिए प्रशासन ने ASI को लिखा पत्र।

राजगीर : समीक्षा बैठक के उपरांत आज जिला अधिकारी (नालंदा) महोदया द्वारा राजगीर स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र ब्रह्मकुंड परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे विकास कार्यों (जनेऊ भवन के शिलान्यास/फाउंडेशन कार्य) की प्रगति का जायजा लिया तथा प्राकृतिक जलधाराओं के संरक्षण को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए।

विकास कार्य के दौरान मिले ऐतिहासिक पुरावशेष; ASI करेगी जांच
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी को अवगत कराया गया कि ब्रह्मकुंड परिसर में 'जनेऊ भवन' के फाउंडेशन कार्य (सॉफ्ट निर्माण कार्य) के लिए की जा रही खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन पुरावशेष (Artifacts) प्राप्त हुए हैं, जिनका अत्यधिक ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व हो सकता है।
इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI - Archaeological Survey of India) को एक आधिकारिक सूचित किया जाएगा, ताकि प्राप्त पुरावशेषों की प्राचीनता और ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता की सटीक जांच (Ascertain) की जा सके।

पुरातत्व विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा आगे का कार्य

जिला अधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि ASI की जांच में इस स्थल का पुरातात्विक या ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है, तो संबंधित नियम-कायदों के तहत इस पूरे क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंप (Hand over) दिया जाएगा। वहीं, यदि जांच में ऐसी कोई पुष्टि नहीं होती है, तो परिसर का निर्धारित विकास प्रोजेक्ट पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी रहेगा।

प्राकृतिक जलधाराओं के सूखने पर स्थानीय नागरिकों ने जताई चिंता

दौरे के क्रम में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और जागरूक सामाजिक समूहों ने जिला अधिकारी महोदया को यह भी अवगत कराया कि जो प्राकृतिक जलधाराएं पूर्व में साल के बारह महीने अविरल प्रवाहित होती थीं, उनमें से कई अब सूख चुकी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसका मुख्य कारण आस-पास के क्षेत्रों में अत्यधिक और अंधाधुंध निजी बोरिंग होना बताया गया, जिससे भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है।

जिला अधिकारी द्वारा लिए गए अन्य कड़े निर्णय और निर्देश

उच्च स्तरीय शोध एवं एक्शन कमेटी का गठन: राजगीर के इन ऐतिहासिक एवं पवित्र जलस्रोतों के सूखने की समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति (High-Level Research Committee) का गठन किया जाएगा, जो इसके वैज्ञानिक कारणों पर शोध करेगी। इसके साथ ही, धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक एक्शन कमेटी भी काम करेगी।

अवैध  बोरिंग पर तत्काल रोक: जिला अधिकारी महोदया ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि कुंडों के आस-पास के क्षेत्रों में हो रहे सभी अवैध बोरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Building Construction Department, Govt. of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------- राजगीर के प्राकृतिक जलस्रोतों के सूखने पर जिला अधिकारी सख्त; उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच, अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक। ब्रह्मकुंड परिसर विकास कार्य के दौरान मिली ऐतिहासिक पुरावशेष (Artifact); तथ्यों की जांच के लिए प्रशासन ने ASI को लिखा पत्र। राजगीर : समीक्षा बैठक के उपरांत आज जिला अधिकारी (नालंदा) महोदया द्वारा राजगीर स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र ब्रह्मकुंड परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे विकास कार्यों (जनेऊ भवन के शिलान्यास/फाउंडेशन कार्य) की प्रगति का जायजा लिया तथा प्राकृतिक जलधाराओं के संरक्षण को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए। विकास कार्य के दौरान मिले ऐतिहासिक पुरावशेष; ASI करेगी जांच निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी को अवगत कराया गया कि ब्रह्मकुंड परिसर में 'जनेऊ भवन' के फाउंडेशन कार्य (सॉफ्ट निर्माण कार्य) के लिए की जा रही खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन पुरावशेष (Artifacts) प्राप्त हुए हैं, जिनका अत्यधिक ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व हो सकता है। इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI - Archaeological Survey of India) को एक आधिकारिक सूचित किया जाएगा, ताकि प्राप्त पुरावशेषों की प्राचीनता और ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता की सटीक जांच (Ascertain) की जा सके। पुरातत्व विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा आगे का कार्य जिला अधिकारी महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि ASI की जांच में इस स्थल का पुरातात्विक या ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है, तो संबंधित नियम-कायदों के तहत इस पूरे क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंप (Hand over) दिया जाएगा। वहीं, यदि जांच में ऐसी कोई पुष्टि नहीं होती है, तो परिसर का निर्धारित विकास प्रोजेक्ट पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी रहेगा। प्राकृतिक जलधाराओं के सूखने पर स्थानीय नागरिकों ने जताई चिंता दौरे के क्रम में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और जागरूक सामाजिक समूहों ने जिला अधिकारी महोदया को यह भी अवगत कराया कि जो प्राकृतिक जलधाराएं पूर्व में साल के बारह महीने अविरल प्रवाहित होती थीं, उनमें से कई अब सूख चुकी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसका मुख्य कारण आस-पास के क्षेत्रों में अत्यधिक और अंधाधुंध निजी बोरिंग होना बताया गया, जिससे भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है। जिला अधिकारी द्वारा लिए गए अन्य कड़े निर्णय और निर्देश उच्च स्तरीय शोध एवं एक्शन कमेटी का गठन: राजगीर के इन ऐतिहासिक एवं पवित्र जलस्रोतों के सूखने की समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति (High-Level Research Committee) का गठन किया जाएगा, जो इसके वैज्ञानिक कारणों पर शोध करेगी। इसके साथ ही, धरातल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक एक्शन कमेटी भी काम करेगी। अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक: जिला अधिकारी महोदया ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि कुंडों के आस-पास के क्षेत्रों में हो रहे सभी अवैध बोरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Building Construction Department, Govt. of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam

Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
--------------श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में आज दिनांक-09/07/2026 को राजगीर परिसदन में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों एवं राजगीर में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेला की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं।

समीक्षा बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने ब्रह्मकुंड, जरासंध अखाड़ा आर्ट गैलरी तथा संस्कृत सक्षम उत्पाद समूह राजगीर का स्थल निरीक्षण किया।

ब्रह्मकुंड में उन्होंने स्नान घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जरासंध अखाड़ा में परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। 

वहीं संस्कृत उत्पाद समूह के निरीक्षण के दौरान स्थानीय उत्पादों के निर्माण, प्रदर्शन एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्य एवं मेला संबंधी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

इस बैठक/स्थल निरीक्षण में उप विकास आयुक्त नालंदा,अपर समाहर्त्ता नालंदा,  अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, नजारत उप समाहर्ता नालंदा विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा नालंदा एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। --------------श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में आज दिनांक-09/07/2026 को राजगीर परिसदन में श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों एवं राजगीर में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ मेला की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। समीक्षा बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने ब्रह्मकुंड, जरासंध अखाड़ा आर्ट गैलरी तथा संस्कृत सक्षम उत्पाद समूह राजगीर का स्थल निरीक्षण किया। ब्रह्मकुंड में उन्होंने स्नान घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जरासंध अखाड़ा में परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा की गई। आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय कला, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। वहीं संस्कृत उत्पाद समूह के निरीक्षण के दौरान स्थानीय उत्पादों के निर्माण, प्रदर्शन एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्य एवं मेला संबंधी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। इस बैठक/स्थल निरीक्षण में उप विकास आयुक्त नालंदा,अपर समाहर्त्ता नालंदा, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, नजारत उप समाहर्ता नालंदा विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा नालंदा एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Department of Tourism, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 9, 2026