सहजनवा: सहजनवां तहसील क्षेत्र के पाली में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम
सहजनवां तहसील के क्षेत्र पाली में शुक्रवार को प्रकृति ने कहर बरपाया।आकाशीय बिजली गिरने से पाली निवासी किसान संतोष कुमार सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार सिंह कृषि कार्य के लिए प्यारी देवी डिग्री कॉलेज तिलौरा के पास मैनापार गांव की तरफ स्थित अपने खेत में गए थे।