फतेहाबाद: फतेहाबाद में युवक को सर्प ने काटा, युवक सर्प को पोटली में बंद कर अस्पताल पहुंचा, वन विभाग ने जंगल में छुड़वाया
Fatehabad, Agra | Aug 13, 2026 फतेहाबाद के गढ़ तिराहा निवासी घनश्याम पुत्र कित्त सिंह सांप पकड़ने का काम करता है। गुरुवार को उसे फतेहाबाद के अवंती बाई चौक के पास एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली। घनश्याम मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। घनश्याम ने सर्प को पोटली में बंद कर लिया जिसे बाद मे विभाग को सौंप दिया