Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image
image

उदयपुर से CM भजनलाल का युवाओं को संदेश: नशा छोड़ें, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका उदयपुर, 2 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर नगर निगम ऑडिटोरियम से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त, अनुशासित और विचारवान बनने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा। अभियान में एनएसएस, माय भारत स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के 350 से अधिक कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि राज सवेरा कार्यक्रम के तहत जिला अस्पतालों में नशामुक्ति वार्ड विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। अब तक 1.78 लाख से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.32 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी चल रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय से नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' यूथ आइकन पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

MORE NEWS

उदयपुर के महाकाल मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की भव्य सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर महाकाल की पालकी यात्रा, डमरू दल और गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।
.
.
.
#viral #lordshiva #mahakal #monday

उदयपुर के महाकाल मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की भव्य सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर महाकाल की पालकी यात्रा, डमरू दल और गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। . . . #viral #lordshiva #mahakal #monday

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

सलूम्बर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी का चंद्रगुप्त सिंह चौहान के कार्यालय में स्वागत

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सलूम्बर चंद्रशेखर जोशी आज उदयपुर पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं उनके सहयोगियों ने जोशी का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उन्हें स्नेहिल शुभकामनाएं दीं।

सलूम्बर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी का चंद्रगुप्त सिंह चौहान के कार्यालय में स्वागत उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सलूम्बर चंद्रशेखर जोशी आज उदयपुर पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं उनके सहयोगियों ने जोशी का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उन्हें स्नेहिल शुभकामनाएं दीं।

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

24 घंटे में डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, कर्जदार का बेटा निकला कातिल

उदयपुर | वल्लभनगर
उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार किया है, जो मृतकों का कर्जदार धर्म का बेटा बताया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को मुण्डोल निवासी नानालाल गायरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर लूंगा बाई और उनकी बेटी अमरी बाई के शव मिले। प्रारंभिक जांच में घर में घुसकर हत्या और लूट की आशंका जताई गई थी। मृतका के पहने हुए आभूषण भी गायब मिले।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रजत विश्नोई, वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत और वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

24 घंटे में डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, कर्जदार का बेटा निकला कातिल उदयपुर | वल्लभनगर उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार किया है, जो मृतकों का कर्जदार धर्म का बेटा बताया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को मुण्डोल निवासी नानालाल गायरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर लूंगा बाई और उनकी बेटी अमरी बाई के शव मिले। प्रारंभिक जांच में घर में घुसकर हत्या और लूट की आशंका जताई गई थी। मृतका के पहने हुए आभूषण भी गायब मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रजत विश्नोई, वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत और वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, उदयपुर में निकली भव्य 'नारी शक्ति रैली'

उदयपुर | 2 अगस्त 2026
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत उदयपुर पुलिस की ऐतिहासिक पहल में रविवार को भव्य 'नारी शक्ति रैली' का आयोजन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान आरसीए परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में 700 से 800 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि 300 दुपहिया वाहनों पर सवार महिला शक्ति ने सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीम, चेतक दल, अश्वारोही दल और स्कूली छात्राओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं, छात्राओं और श्रमिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और POSH Act से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी भी दी जा रही है।
यह रैली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, उदयपुर में निकली भव्य 'नारी शक्ति रैली' उदयपुर | 2 अगस्त 2026 महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत उदयपुर पुलिस की ऐतिहासिक पहल में रविवार को भव्य 'नारी शक्ति रैली' का आयोजन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान आरसीए परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 700 से 800 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि 300 दुपहिया वाहनों पर सवार महिला शक्ति ने सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीम, चेतक दल, अश्वारोही दल और स्कूली छात्राओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं, छात्राओं और श्रमिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और POSH Act से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी भी दी जा रही है। यह रैली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

उदयपुर से CM भजनलाल का युवाओं को संदेश: नशा छोड़ें, राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका उदयपुर, 2 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर नगर निगम ऑडिटोरियम से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त, अनुशासित और विचारवान बनने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा। अभियान में एनएसएस, माय भारत स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के 350 से अधिक कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि राज सवेरा कार्यक्रम के तहत जिला अस्पतालों में नशामुक्ति वार्ड विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। अब तक 1.78 लाख से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.32 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी चल रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय से नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' यूथ आइकन पोस्टर का भी विमोचन किया गया। - Badgaon News