मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, उदयपुर में निकली भव्य 'नारी शक्ति रैली'
उदयपुर | 2 अगस्त 2026
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत उदयपुर पुलिस की ऐतिहासिक पहल में रविवार को भव्य 'नारी शक्ति रैली' का आयोजन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान आरसीए परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में 700 से 800 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि 300 दुपहिया वाहनों पर सवार महिला शक्ति ने सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीम, चेतक दल, अश्वारोही दल और स्कूली छात्राओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं, छात्राओं और श्रमिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और POSH Act से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी भी दी जा रही है।
यह रैली महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई