आज मटिहानी प्रखंड की सिहमा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय रिची पांडेय ने भाग लिया।
उन्होंने उपस्थित फरियादियों एवं आमजनों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन लाभुकों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका था, उन्हें संबंधित प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
#sahyogshivir