गढ़ी: खेरन के पारड़ा गांव में चोरी की वारदात के मामले में गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
Garhi, Banswara | May 28, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेरन का पारडा गांव मे एक मकान मे चोरी कि वारदात होने का मामला सामने आया हे। गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थीया शिल्पा पत्नी दिनेश पाटीदार निवासी खैरन का पारड़ा ने उसके मकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने को लेकर गढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दी।