बंजरिया: फसल क्षतिपूर्ति अनुदान भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर डीएओ ने बंजरिया के कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
फसल क्षतिपूर्ति अनुदान भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शनिवार डीएओ ने प्रखंड कृषि कार्यालय बंजरिया के कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएओ मनीष कुमार ने 3 बजे बताया कि संतोषजनक जवाब नही मिलने पर कारवाई तय है। बता दे कि बंजरिया के किसान लगातार फसल क्षतिपूर्ति अनुदान भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत बीडीओ,बीएओ व डीएओ से कर रहे है। जिस पर DAO ने कारवाई की है।