Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image
image

दिनांक-08.07.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस क्रम में पूर्वी जोन के थाना बादशाहीनाका पुलिस द्वारा जनपदीय एटीएस के साथ तथा पश्चिम जोन के थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। @Uppolice

13 views | Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

कानपुर नगर । सेन पश्चिम पारा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कानपुर नगर । सेन पश्चिम पारा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 9, 2026

कानपुर नगर।फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 साइबर ठग गिरफ्तार
➡️ थाना कल्याणपुर, साइबर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई 
➡️आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 9 कंप्यूटर, 104 इस्तेमाल किए गए सिम, फिंगर स्कैन मशीन,  समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ₹4,000 नकद बरामद

कानपुर नगर।फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 साइबर ठग गिरफ्तार ➡️ थाना कल्याणपुर, साइबर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई ➡️आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 9 कंप्यूटर, 104 इस्तेमाल किए गए सिम, फिंगर स्कैन मशीन, समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ₹4,000 नकद बरामद

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 8, 2026

थाना बर्रा क्षेत्र से संबंधित  एक बालिका के वीडियो के संबंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। विवेचना लगभग पूर्ण है तथा प्रकरण विधिक राय हेतु संयुक्त निदेशक अभियोजन (JDP) को प्रेषित किया गया है। विधिक राय प्राप्त होने पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
इसी क्रम में वायरल हुए एक दूसरे वीडियो के एयरगन से धमकाने के संबंध में भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद एयर पिस्टल का आवश्यकतानुसार एफएसएल से परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही प्रस्तुत चिकित्सीय अभिलेखों एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर सभी तथ्यों के आधार पर दोनों प्रकरणों में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ।

@Uppolice 
@UPPViralCheck

थाना बर्रा क्षेत्र से संबंधित एक बालिका के वीडियो के संबंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। विवेचना लगभग पूर्ण है तथा प्रकरण विधिक राय हेतु संयुक्त निदेशक अभियोजन (JDP) को प्रेषित किया गया है। विधिक राय प्राप्त होने पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। इसी क्रम में वायरल हुए एक दूसरे वीडियो के एयरगन से धमकाने के संबंध में भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद एयर पिस्टल का आवश्यकतानुसार एफएसएल से परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही प्रस्तुत चिकित्सीय अभिलेखों एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर सभी तथ्यों के आधार पर दोनों प्रकरणों में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी । @Uppolice @UPPViralCheck

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 8, 2026