थाना बर्रा क्षेत्र से संबंधित एक बालिका के वीडियो के संबंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। विवेचना लगभग पूर्ण है तथा प्रकरण विधिक राय हेतु संयुक्त निदेशक अभियोजन (JDP) को प्रेषित किया गया है। विधिक राय प्राप्त होने पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
इसी क्रम में वायरल हुए एक दूसरे वीडियो के एयरगन से धमकाने के संबंध में भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद एयर पिस्टल का आवश्यकतानुसार एफएसएल से परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही प्रस्तुत चिकित्सीय अभिलेखों एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर सभी तथ्यों के आधार पर दोनों प्रकरणों में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी ।
@Uppolice
@UPPViralCheck