घाटमपुर: रेवना पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां की जब्ती, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
रेवना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर सीज कर दिया है। वही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेवना थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर छापेमारी की है।