लालगंज: जीयनपुर थाना की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा व मय हमराह फोर्स ने सरकारी कार्य में बाधा व नायब तहसीलदार से अभद्रता के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद फराज पुत्र समसुजमा को खालिसपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।