एत्मादपुर: गांव सवांई में राधा माधव मंदिर से घंटे चोरी करके फरार हुए चोर, जांच शुरू
Etmadpur, Agra | Jul 18, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सवाई में बीती रात अज्ञात चोरों ने राधा माधव मंदिर को निशाना बना मंदिर परिसर में लगे घंटे चोरी कर ले गए। इसके साथ मंदिर में विराजमान मूर्तियों से छेड़छाड़ भी की गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी। जानकारी पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। अज्ञात चोरों के खिलाफ मंदिर व्यवस्थापक ने तहरीर दी है।