सलोन: अताथरिया के प्राथमिक विद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष ने छात्रों को कॉपी, पेन व अन्य सामग्री वितरित की
15:8:2026 को 10:00 अताथरिया के प्राथमिक विद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉपी,पेन,व अन्य सामान उपहार स्वरूप वितरित किया गया। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान समाजवादी पार्टी छात्र सभा अध्यक्ष सलोन अभिषेक कुमार यादव, प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहे।