तारानगर: चूरू जिले के साहवा तिराहा पर रोडवेज बस और ऊंट गाड़ी की भीषण भिड़ंत में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीखाराम सैनी अपने पुत्र के साथ ऊंट गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी साहवा तिराहा के समीप राजस्थान रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में भीखाराम सैनी और उनके पुत्र दोनों का एक साथ निधन हो गया। साथ ही परिवार का एक जना घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।