रहुई: पचासा तिराहा के पास बना रोड कट, बख्तियारपुर-पटना जाने के लिए वाहनों को मिली सुविधा, लोगों में खुशी
Rahui, Nalanda | Oct 12, 2024 बख्तियारपुर-बिहारशरीफ फोरलेन पर पचासा तिराहा के पास अब वाहनों की अव्यवस्था समाप्त हो गई है। एनएचएआई के इंजीनियर की अनदेखी के कारण पहले सैकड़ों वाहन गलत दिशा में चलने को मजबूर थे। लेकिन इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद, एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से पचासा मोड़ तिराहा पर रोड कट बनवाया गया है, जिससे अब वाहन चालकों को काफी राहत मिल रही है।