रहुई: रहुई प्रखंड के अलग-अलग मंदिरों व पूजा पंडालों में नवमी को कन्या पूजन के बाद शारदीय नवरात्र हुआ संपन्न
Rahui, Nalanda | Oct 11, 2024 9 दिवसीय शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन रहुई प्रखंड के अलग अलग पूजा पंडालों और मंदिरों में शुक्रवार को कन्या पूजन के बाद शारदीय नवरात्र संपन्न हो गया। जहां वेना बाजार स्थित श्री श्री छोटी दुर्गा मंदिर में नवमी को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी और नारियल को फोड़े। इसके अलावे रहुई बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किए।