अमरिया: अमरिया क्षेत्र में ड्यूनी डैम रोड पर मगरमच्छ की दस्तक, वायरल वीडियो से फैली दहशत
अमरिया क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमरिया ड्यूनी डैम–मझोला मार्ग पर ड्यूनी डैम से अमरिया को जाने वाली डीबी फीडर नहर के किनारे देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक मगरमच्छ टहलता हुआ नजर आया जिसे वहां से गुजर रही एक गाड़ी सवार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।