अशोक नगर: बिल्हेरु गांव में सरपंच और भतीजे पर जानलेवा हमला, शासकीय भूमि पर टीन शेड लगाने का विरोध करने पर हमला
अशोकनगर जिले के बिल्हेरु गांव में दबंगों द्वारा गांव के सरपंच और उनके भतीजे पर लौह की रॉड से जान लेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हेरु गांव के सरपंच विशन सिंह पुत्र प्राग सिंह दांगी उम्र 46 वर्ष एवं उनके भतीजे विकास पुत्र प्राकश दांगी उम्र 23 वर्ष पर मंगलवार को शाम 5 बजे गांव के गोविन्द सिंह, संजीव, आशीश, सोनू दांगी ने हमला कर दिया।