पटना ग्रामीण: रिशु श्री केस में ईडी ने बिहार के 6 IAS अधिकारियों को भेजा समन, पूछताछ शुरू
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिशु श्री से जुड़े मामले में बिहार के छह आईएएस अधिकारियों आनंद किशोर, संतोष कुमार मल्ल, धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और सुनील यादव को समन भेजा है। इनमें सुनील यादव से पूछताछ की जा रही है, जबकि अभिलाषा कुमारी शर्मा से ईडी की टीम एक दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। योगेश कुमार सागर ने अगले सप्ताह का समय मांगा है