जमुई: कैथवारा विद्यालय में 'सखी वार्ता', छात्राओं को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी दी गई
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 महिला एवं बाल विकास निगम के जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में सोमवार 3 बजे के करीब सिकन्दरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथवारा में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन सेवाएं, डिजिटल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।