बेहट: रीढी मोहिद्दीनपुर रोड से पुलिस ने महिला तस्कर और एक व्यक्ति को स्मैक, चरस, नकदी व अवैध हथियार के साथ पकड़ा
रिढी मोहिद्दीनपुर रोड से पुलिस ने एक महिला व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है l जिसके कब्जे से पुलिस ने 150ग्राम चरस व 15 ग्राम स्मैक सहित 30.500 रुपए की नकदी व तमंचा कारतूस बरामद किया है l अभियुक्तों के नाम पुलिस ने जुबैर पुत्र तासिन व समर जहां पत्नी शकूर निवासी रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट बताए हैं l