मुगलसराय: डेरवा कला में ससुराल पहुंचकर दामाद ने साथियों संग किया हमला, कई लोग हुए घायल
डेरवा कला गांव में पारिवारिक विवाद में दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। परिजनों ने दामाद पर किसी अन्य लड़की से संबंध और रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति सामान्य बताई। पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे जाँच कर कार्यवाही की बात कही।