चौसा: बक्सर में विधायक आनन्द मिश्र ने की जनसुनवाई, कहा- जनसेवा ही सर्वोच्च धर्म
Chausa, Buxar | Jun 7, 2026 जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र सह विधायक कार्यालय में रविवार को विधायक आनन्द मिश्र ने व्यापक जनसुनवाई आयोजित की। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अतिक्रमण, भूमि विवाद, पुलिस-प्रशासनिक मामलों व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। हेल्पडेस्क पर सभी आवेदनों का पंजीकरण किया।