खनियांधाना में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया जोश, विधायक प्रीतम लोधी रहे मुख्य अतिथि*
*खनियांधाना, पिछोर।* आज शाम लगभग 4:00 बजे नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रही।
प्रतियोगिता में विभिन्न गोविंदा टोलियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मटकी फोड़ने की किस्मत आजमाई। युवाओं के जोश, उमंग और खेल भावना ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। ऊंची मटकी तक पहुंचने के लिए युवाओं द्वारा बनाए गए मानव पिरामिड को देखकर दर्शकों ने तालियों से हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। मुख्य अतिथि विधायक लोधी जी ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और युवाओं में एकता का प्रतीक हैं।
Sonu Yadav Sukhdev Shingh Pritam Lodhi Vivek Yadav अशोक सिंह यादव सरपंच विजयपुर अशोक सिंह यादव Bhanu Jain Ramkumar Yadav Muhasa हरनामसिंह नरवरिया हरिभान सिंह लोधी बीजेपी इंदल सिंह लोधी बीजेपी Rakesh Lodhi Mahesh Lodhi MLA Pritam Lodhi Office Page
Pichhore, Shivpuri | Sep 22, 2026