पिछोर में खैर तस्करी का पर्दाफाश, पिकअप छोड़ भागा चालक, रेंज की भूमिका पर सवाल
पिछोर- खनियाधाना मार्ग पर वन विभाग ने रात में कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरा बोलेरो पिकअप जब्त किया है, चालक मौके से फरार हो गया। वन अमले ने पिकअप जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में अब भी हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी है, जिससे रेंज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#PichhoreNews #Shivpuri #ForestAction #MadhyaPradesh #MPForest #BreakingNews #SatyendraSengar