रतनी फरीदपुर: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त, लक्ष्य पूरा न करने वालों पर होगी कार्रवाई
जहानाबाद में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने एग्री स्टैक परियोजना के तहत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान डीएम ने पंचायत स्तर पर प्रतिदिन कम-से-कम 5 किसान फार्मर आईडी बनाने का निर्देश दिया। लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों को चेतावनी दी।