हिलसा: कामता हॉल्ट के पास टोटो और ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोग घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 25, 2024 शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे हिलसा दनियावां मुख्य मार्ग कामता हॉल्ट के समीप टोटो एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर में टोटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में फतुहा थाना क्षेत्र के जेठूलू गांव निवासी राम इकबाल राय के 17 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार, कराय परसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डीयावां गांव निवासी 55 वर्षीय मो. अली अहमद एवं इनके दो पुत्र हैं।