हिलसा: लहराडाक के पास बदमाशों ने किशोर को मारपीट कर ₹7000 और मोबाइल लूटा, जख्मी किया
Hilsa, Nalanda | Oct 25, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के लहलाडाक के पास गुरुवार की रात्रि करीब 9:00 बजे बदमाशों ने एक किशोर को मारपीट करते हुए ₹7000 नगद एवं मोबाइल लूट लिया है। जख्मी किशोर को आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में इलाज के लिए लाया गया। जख्मी किशोर की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के पकड़िया बिगहा का निवासी चंद्रदीप कुमार के 15 वर्ष से पुत्र राजीव कुमार है।