हिलसा: SDO के निर्देश पर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसूता से पैसे वसूलने के मामले की टीम ने की जांच, उपाधीक्षक और प्रबंधक गायब
Hilsa, Nalanda | Oct 24, 2024 हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर मरीज से अवैध वसूली किए जाने के मामले में हिलसा के एसडीओ प्रवीण कुमार के निर्देश पर गुरुवार को हिलसा अनुमंडल कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार मोर्य हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचे इस दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक एवं प्रबंधक दोनों गए पाए गए, जिसके कारण जांच पूरी नहीं हो पाई।