इटाढ़ी: जिले में गैस आपूर्ति का हाल: 5 दिन का बैकलॉग, 28,838 रिफिल बुकिंग लंबित
Itarhi, Buxar | Apr 8, 2026 जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हालांकि बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले में कुल 27 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें IOCL की 13, BPCL की 6 और HPCL की 8 एजेंसियां शामिल हैं। 13 मार्च से 7 अप्रैल के बीच कुल 1,19,121 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।