सोनपुर: सोनपुर के छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा, भावपूर्ण और भव्य छठ महापर्व मनाएंगे श्रद्धालु
Sonepur, Saran | Nov 14, 2026 सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के छठ घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कालीघाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालु आराम से छठ पूजा कर सकें।