करनैलगंज: दहेज के लिए हत्या के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कर्नलगंज पुलिस ने गुरुवार को दहेज हत्या मामले मे 3 आरोपियो सूरज, ओमप्रकाश व संगीता को जरवल रोड बस स्टॉप से गिरफ्तार किया। वादिनी मालती ने आरोप लगाया शादी के बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और 30 जुलाई की रात दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया गया। दर्ज मुकदमा के विवेचना मे दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर 3 बजे कार्यवाई की है