घाटमपुर कस्बा स्थित चौराहे के पास घर जा रहा बुजुर्ग अचानक गिर गया। वही स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।