घाटमपुर: कस्बा स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में लगातार हो रही चोरियां, 24 घंटे में चार महिलाओ के साथ हुई चोरी की घटनाएं
घाटमपुर कस्बा स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। यहां पर बीते 24 घंटे में चार महिलाओ के साथ चोरी की घटनाएं हुई है। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए मामलो को दबाने में जुटी हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में पुलिस की किरकिरी हो रही है।घाटमपुर इंस्पेक्टर ने मंदिर परिसर में गश्त बढ़ाने की बात कही है।