जगदलपुर: जगदलपुर नगर निगम में स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा ने नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी पर किया पलटवार
जगदलपुर नगर निगम में महापौर संजय पांडे के स्वच्छता अभियान को लेकर कांग्रेस बीजेपी आमने सामने है, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी द्वारा नगर के दो विद्यालयों में स्वच्छता की स्थिति को लेकर सवाल उठाये थे। जिसके जवाब में निगम में स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है।