जगदलपुर: प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्व. सिद्धांत मिश्रा फुटबॉल लीग का हुआ समापन
बस्तर जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित जिलास्तरीय स्व. सिद्धांत मिश्रा फुटबॉल लीग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव ने शामिल होकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना हम सभी की प्राथमिकता है।