इस्लामनगर अलीगंज: चोरों ने झप्पू मोड़ के पास तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुराई, पीड़ित ने थाना में की शिकायत
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के झप्पू मोड़ के पास इन दिनों चोरों का आतंक फैला हुआ है। झप्पू मोड़ के समीप बीते बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए नगद सहित लाखों की सामान चोरी कर लिया है। इसको लेकर पीड़ित ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे के लगभग थाना में लिखित शिकायत की है।