सागर नगर: मोतीनगर थाने के सामने महेश पटेल के घर में कोबरा सांप निकला, कुत्ते की भौंकने की आवाज सुन परिजन जागे
मोतीनगर थाने के सामने रहने वाले महेश पटेल के घर में सोमवार- मंगलवार दरमियानी रात 12:00 उनके घर में एक सांप आ गया।कुत्ते के भौंकने के आवाज सुन परिजन जागे उन्होंने देखा तो कमरे में सांप नजर आया उन्होंने तुरंत सूचना स्नेक कैचर बबलु पवार को दी,बबलु पवार बिना देर किए मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।