सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची मालथोन की महिलाएँ, शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर दिया आवेदन
नगर परिषद मालथोन से बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा होकर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंची। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शराब दुकान हटाने की मांग की है। महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सभी मालथोन नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी है उनके वार्ड में देसी शराब दुकान का ठेका खुला है शराब दुकान को हटाया जाए।