Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
बाइक_चोरी
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
prabhathimachal
बसाल मेले में जबरदस्त कुश्ती...
Solan, Solan
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
सोलन : DC सोलन ने तहसील मामले की जांच SDM को सौंपी है या सोशल मीडिया को - शैलेन्द्र गुप्ता - जड़ा बड़ा आरोप, सोशल मीडिया में दी जा रही है सफाई
Solan, Solan | Nov 13, 2026
बसाल मेले के मुख्य अतिथि कमल कश्यप का हुआ जोरदार स्वागत... हजारों की संख्या में मेला देखने पहुंचे स्थानीय लोग...
Solan, Solan | Nov 13, 2026
मेला बसाल...2026
Solan, Solan | Nov 13, 2026
सिरमौर: पारवा ल्वागो स्कूल में दोनों शिक्षकों के नदारद रहने का आरोप, ग्रामीणों में रोष। शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! #Sirmaur #HimachalNews #SchoolNews
Solan, Solan | Nov 13, 2026
किताब लिखने के अधिकार पर राजनीति क्यों? जब मोदी जी अपनी किताब लिखेंगे तब भाजपा उछल-कूद करे: विक्रमादित्य सिंह कुनिहार में बोले लोक निर्माण मंत्री- सोनिया गांधी के परिवार ने देश के लिए दी कुर्बानियां, उनके अनुभवों को किताब में लिखने से भाजपा को क्यों है परेशानी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई जीवनी और उस पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी को लेकर तीखा पलटवार किया है। कुनिहार में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जीवनी और विचार लिखने का स्वतंत्र अधिकार है, इसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी का देश की राजनीति में एक लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। वह कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष रही हैं।
Solan, Solan | Nov 13, 2026
तहसील वीडियो वायरल के बाद कार्यालय के कंप्यूटर की फोटो सोशल मीडिया पर कैसे हुई वायरल भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने उठे सवाल।
Solan, Solan | Nov 13, 2026
सोलन: मोदी जी अपनी किताब लिखेंगे तब भाजपा उछल-कूद करे: विक्रमादित्य सिंह - सोनिया गांधी के परिवार ने देश के लिए दी है अपनी कुर्बानी
Solan, Solan | Nov 13, 2026
# पेंशनरों की मांगों को लेकर सोलन में दूसरे दिन भी धरना जारी, सरकार को दी 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की चेतावनी **सोलन।** हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिला मुख्यालय सोलन में आज दूसरे दिन भी पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिला संयोजक सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस धरने में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। धरने में विभिन्न विभागों से 40 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित 5 प्रतिशत महंगाई राहत पेंशनरों के साथ एक मजाक है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। सरकार ने अभी तक महंगाई राहत की बकाया किस्तों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने छठे वेतन आयोग की लंबित बकाया राशि के साथ महंगाई राहत की शेष 13 प्रतिशत किस्तों का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों को स्वीकार नहीं करती और संयुक्त संघर्ष समिति को वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती, तो आगामी 19 नवंबर को धर्मशाला में प्रदेश सरकार के शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेश के सभी जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों से लगभग 10 से 12 हजार पेंशनरों के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में शुरू किया गया जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा और आगामी वर्ष होने वाले चुनाव तक पेंशनरों का संघर्ष जारी रखा जाएगा। सरकार को समय रहते पेंशनरों की जायज मांगों का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि निगम के पेंशनरों को अभी तक पिछली 3 प्रतिशत तथा सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 5 प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि सेवारत कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जा चुका है। इसे पेंशनरों के साथ अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार बताया गया। समिति ने मांग की कि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल 8 प्रतिशत महंगाई राहत की किस्त का तुरंत भुगतान किया जाए तथा उनकी लगभग 50 हजार रुपये की लंबित देनदारी भी जारी की जाए। इसके अतिरिक्त कारपोरेट सेक्टर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2004 में तत्कालीन सरकार द्वारा कारपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था बंद कर दी गई थी, जबकि वर्ष 2019 में इन कर्मचारियों को पेंशन देने का प्रावधान किए जाने की बात कही गई थी। समिति ने मांग की कि कारपोरेट सेक्टर के सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाए। धरने में जिला सोलन के महासचिव विद्यासागर शर्मा, अशोक टंडन सहित सोलन जिला के अनेक पेंशनर साथी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
Solan, Solan | Nov 13, 2026
बसाल मेले में जबरदस्त कुश्ती... - Solan News