विजयनगर: बिजयनगर थाना पुलिस ने ट्रेलर से 27.640 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, एक तस्कर गिरफ्तार, ट्रेलर किया ज़ब्त
बिजयनगर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रेलर में छिपाकर ले जा रहे करीब 27.640 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।तस्करी में प्रयुक्त ट्रेलर को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।गुरुवार शाम 5 बजे जानकारी दी गई।आरोपी विकास कुमार सुगा पिपार जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी है।