कुडू: सलगी हाई स्कूल के पास सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, आलोक साहू ने किया उद्घाटन
Kuru, Lohardaga | Feb 26, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड स्थित ग्राम सलगी हाई स्कूल के समीप बुधवार शाम 5:00 बजे 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों से यह ट्रांसफार्मर क्षेत्र को उपलब्ध कराया गया, जिसका फीता काटकर उद्घाटन उनके निजी सहायक एवं कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने किया।