बालाघाट: हनुमान चौक में ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मची
शहर के व्यस्त हनुमान चौक क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बिजली सप्लाई बंद कर