मुरैना नगर: एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर 20 से अधिक स्कूल की बसों पर किया करीब 60 हजार का जुर्माना
मुरैना एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस एक्शन मोड में,नजर आई है मुरैना में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। विशेष जांच अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली 20 से अधिक स्कूल बसों पर कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है और यह अभियान जारी रहेगा।