जमुई: समाहरणालय के सभाकक्ष में दिशा की बैठक हुई, सांसद, MLA, DM, SP सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी रहे शामिल
Jamui, Jamui | Feb 19, 2025 सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष अरुण भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे दिशा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें झाझा MLA, सिकंदरा MLA के अलावा DM अभिलाषा शर्मा , SP मदन कुमार आनंद, ADM सुभाष चंद्र मंडल, DDC वीरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।