जमुई: पेंघी तेलियाटांड़ बहियार में खेत में पानी पटवन को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, तीन घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 19, 2025 पेंघी तेलियाटांड़ बहियार में खेत में पानी पटवन को लेकर बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब दो भाई के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मोहम्मद रुस्तम, नगमा खातून और रुबेदा खातून के रूप में की गई है।