जमुई: मड़वा गांव में पड़ोसियों ने पति-पत्नी को मारकर किया घायल, इलाज के बाद सदर अस्पताल में थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Feb 19, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने सीताराम चौधरी और उनकी पत्नी साबो चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। उसके बाद घायल दोनों पति-पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, फिर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई।