जमुई: खैरमा के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को डायल-112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 19, 2025 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास बुधवार की सुबह 8:00बजे सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरे व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल व्यक्ति की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना निवासी चंद्रिका मंडल के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।