राँची में JSSC CGL के सफल अभ्यर्थियों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर शांतिपूर्ण Flash March निकाला। हजारों अभ्यर्थी हाथों में मोबाइल की रोशनी लेकर सड़क पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने के बाद उनका भविष्य अधर में है और वे सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि अब वे न घर के रहे, न घाट के। उनका कहना है कि उन्होंने इस नौकरी के लिए कई बड़े फैसले लिए और अब परीक्षा रद्द होने के बाद उनके सामने भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
🎥 देखिए Ranchi में निकाले गए इस Flash March की पूरी VIDEO तस्वीरें।
📍 Ranchi, Jharkhand
🎥 Ranchi Club TV
This content is for informational and public awareness purposes only.
#JSSCCGL #JSSC #JSSCCGLProtest #JSSCProtest #JSSCCGLCandidates
Kanke, Ranchi | Aug 18, 2026